लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त कंगना रनौट, मां ने मीठा कराया मुंह

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 4 जून 2024 (12:39 IST)
Kangana Ranaut Election Result: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौट ने भाजपा के टिकट से हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा है। कंगना ने जमकर चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने कई रैलियों और रोड़ शो में लोगों को उज्जवल भविष्य का वादा किया था। अब कंगना की मेहनत सफल होती दिखाई दे रही है। 
 
आज लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में कंगना अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से आगे चल रही है। कंगना करीब 54 हजार वोट से आगे हैं। कंगना अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। चुनाव परिणामों में बीच कंगना ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। 
 
इन तस्वीरों में कंगना मंदिर में पूजा अर्चना करते और अपनी मां का आशीर्वाद लेते दिख रही हैं। एक तस्वीर में कंगना की मां उन्हें दही-शक्कर खिलाती नजर आ रही हैं। कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'माता ईश्वर का रूप है, आज मेरी मां मुझे दही शक्कर खिलाती हुईं।'
 
बता दें कि कंगना रनौट हिमाचल प्रदेश की ही रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1987 को अमरदीप और आशा रनौट के घर पर हुआ था। कंगना ने साल 2006 में फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कुछ इंजीनियर तो कुछ 10वीं पास... कितने पढ़े-लिखे हैं ये फिल्म स्टार्स...

अक्षय कुमार जब डिम्पल कपाड़िया के साथ रोमांस करते-करते रह गए

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

करीना कपूर क्यों अलग हो गई थीं रितिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से?

बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' का मॉडरेट प्रदर्शन, वीकेंड कलेक्शन 28.48 करोड़ रुपये

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख