पति राज कौशल की बर्थडे एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं मंदिरा बेदी, बोलीं- हमेशा एक सेलिब्रेशन होता था...

Webdunia
रविवार, 15 अगस्त 2021 (17:59 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का इस साल 30 जून को निधन हो गया था। राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा टूट गई थीं लेकिन अब उन्होंने खुद को संभाल लिया है और दोबारा काम पर लौट चुकी हैं। वह अक्सर अपने पति को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

 
वहीं राज कौशल के जन्मदिन पर मंदिरा ने उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने राज और अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ब्लैक आउटफिट पहने मुस्कराते नजर आ रहे हैं।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए मंदिरा बेदी ने लिखा, 15 अगस्त को हमेशा एक सेलिब्रेशन होता था। स्वतंत्रता दिवस और राज का जन्मदिन। जन्मदिन मुबारक हो राजी। हम तुम्हें याद करते हैं और आशा करते हैं कि आप हमें देख रहे हैं और हमेशा की तरह हमारी पीठ थपथपा रहे हैं। तुम्हारी खाली जगह कभी नहीं भरेगी। उम्मीद है कि आप एक बेहतर जगह पर हैं। शांतिपूर्ण और प्यार से घिरे हुए। 
 
बता दें कि राज कौशल का 49 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। वह निर्देशक और प्रोड्यूसर थे। राज ने प्यार में कभी कभी, शादी का लड्डू और एंथनी कौन है जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख