मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन पार्ट 1' का टीजर रिलीज

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (14:55 IST)
साउथ के मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन पार्ट 1' का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर को कई भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म के हिन्दी टीजर को अमिताभ ने रिलीज किया है। 'पोन्नियन सेलवन' के टीजर में जोरदार एक्शन और शानदार वीएफएक्स देखने को मिल रहा है। 

 
फिल्म के हिन्दी टीजर को अमिताभ बच्चन ने डिजिटली लॉन्च किया है। टीजर का लिंक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में शेयर किया है। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय लंबे अरसे के बाद वापसी कर रही हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या डबल रोल में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म के कलाकारों का लुक जारी किया गया था। 
 
500 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनी यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 30 सितंबर को पांच भाषाओं तमिल, हिन्दी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगा। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, कर्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी होंगे। 
 
यह फिल्म लेखक कल्कि कृष्ण्मूर्ति के 1955 में लिखे गए उपन्यास 'पोन्नियन सेल्वन' पर आधारित है। फिल्म की कहानी 10वीं सदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष की कहानी बयां करेगी। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

cannes 2024 के रेड कार्पेट पर उतरे सिंगर किंग, बोले- एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह लगा...

क्या सारा अली खान ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर किया जा रहा एक्ट्रेस के जल्द शादी करने का दावा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख