Publish Date: Fri, 13 Aug 2021 (16:47 IST)
Updated Date: Fri, 13 Aug 2021 (16:49 IST)
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। बीते दिनों रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब मनोज बाजपेयी ने एक नई लग्जरी कार खरीदी है।
खबरों के अनुसार मनोज बाजपेयी ने मर्सीडीज बेंज कार खरीदी है। यह जीएलसी एसयूवी गाड़ी है। इस कार की कीमत 69 लाख रुपए बताई जा रही है। मनोज बाजपेयी की इस नई कार में कई शानदार फीचर्स है।
मनोज बाजपेयी के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है। उनके कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, मर्सीडीज जीएलई कूपे, स्कॉर्पियो और फॉर्चयूनर जैसी कारें शामिल है।
मनोज बाजपेयी हाल ही में वेब सीरीज रे, साइलेंस और फिल्म डायल 100 में नजर आए हैं। वह जल्द ही फिल्म कुरूप और डिस्पैच में दिखेंगे।