Dharma Sangrah

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म भैया जी का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

फिल्म 'भैजा जी' से मनोज बाजपेयी बतौर निर्माता भी डेब्यू करने जा रहे

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 14 मार्च 2024 (17:12 IST)
Film Bhaiyya Ji: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। वह हर फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'जोरम' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। 
 
मनोज बाजपेयी अब‍ फिल्म 'भैया जी' में नजर आने वाले हैं। मनोज ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

पोस्टर में मनोज बाजपेयी ठेठ गांव वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। वे कुर्ता-धोती और गमछा लिए हुए दिख रहे हैं साथ ही उनके मुंह में सिगरेट है। एक्टर के माथे पर खून की एक लकीर भी है।

ALSO READ: अश्लील कंटेंट दिखाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, 18 OTT प्लेटफॉर्म किए बैन
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने लिखा, आ गये है वो! भैयाजी 24 मई को सिनेमाघरों में। टीजर 20 मार्च को दोपहर 2:42 बजे रिलीज़ होगा।
 
फिल्म 'भैजा जी' से मनोज बाजपेयी बतौर निर्माता भी डेब्यू करने जा रहे हैं। मनोज के साथ उनकी पत्नी शबाना भी इस फिल्म की निर्माता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को शशि थरूर ने बताया मास्टरपीस, बोले- बिलकुल जीनियस और हिलेरियस

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

हंसी के साथ डर का तड़का लगाने आए आशीष चंचलानी, एकाकी का ट्रेलर हुआ रिलीज

'जामताड़ा 2' एक्टर सचिन चंदवाडे का निधन, 25 साल की उम्र में की आत्महत्या

'मिर्जापुर: द फिल्म' में हुई जन्नत गर्ल सोनल चौहान की एंट्री, एक्ट्रेस ने खुद किया ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख