Bhaiyya Ji से मनोज बाजपेयी का रोंगटे खड़े कर देने वाला लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

WD Entertainment Desk
रविवार, 5 मई 2024 (15:25 IST)
Film Bhaiyya Ji: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। वह हर फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। मनोज बाजपेयी जल्द ही फिल्म 'भैया जी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एकदम अलग अवतार में दिखेंगे। साथ ही इस फिल्म के जरिए मनोज बतौर निर्माता अपनी नई पारी भी शुरू करने जा रहे हैं। 
 
बीते दिनों 'भैया जी' से मनोज बाजपेयी का फर्स्ट लुक और टीजर सामने आया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब फिल्म से मनोज बाजपेयी का एक और दमदार लुक पोस्टर और वीडियो सामने आया है। पोस्टर में मनोज काफी गुस्से में किसी से फोन पर बात करते दिख रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

वहीं वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो बदला लेना चाहता है। मनोज बाजपेयी का किरदार घायल दिखाई दे रहा है। वह बीड़ी पीते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आसपास धुएं का गुबार दिख रहा है।
 
मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'भैया जी' का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'आ रहा है रॉबिन हुड का बाप! मिलिए भैया जी से, 24 मई से आपकी नज़दीकी सिनेमा-घरों में।'
 
इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा और जोया हुसैन प्रमुख भूमिका निभा हैं। ‘भैया जी’ को विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल और शैल ओसवाल ने प्रोड्यूस किया है। मनोज बाजपेयी इस फिल्म को को-प्रोड्यूसर भी हैं। 
 
फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अर्जुन कुकरेती ने की है। यह फिल्म कथित तौर पर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पर आधारित है जो अपने परिवार के लिए खड़ा होता है और अपने परिवार के साथ हुए सभी गलत कामों के लिए संबंधित लोगों से बदला लेने के लिए दृढ़ संकल्प लेता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या आप जानते हैं महिमा चौधरी का असली नाम, सुभाष घई के अंधविश्वास के चलते लिया था फैसला

द बैटल ऑफ शत्रुघाट का हुआ ऐलान, फिल्म में दिखेगी शौर्य, सम्मान और किस्मत की दास्तान

नानी स्टारर द पैराडाइज के लिए 5 महीने में तैयार हुआ विशाल स्लम सेट, दो और बड़े सेटअप पर चल रहा काम

Bigg Boss 19 : अमाल मलिक पर आरोप लगाने पर नेहल चुडासमा की हुई खूब आलोचना, टीम को देना पड़ी सफाई

करियर के पीक पर महिमा चौधरी का हो गया था एक्सीडेंट, चेहरे से निकाले गए थे 67 कांच के टुकड़े

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख