Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कभी शाहरुख खान के साथ सिगरेट शेयर करते थे मनोज बाजपेयी, एक्टर ने थिएटर के दिनों को किया याद

हमें फॉलो करें कभी शाहरुख खान के साथ सिगरेट शेयर करते थे मनोज बाजपेयी, एक्टर ने थिएटर के दिनों को किया याद

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 29 मई 2024 (12:46 IST)
Manoj Bajpayee on Theatre Days: मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भैया जी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी की दमदार अदाकारी देखने को मिली है। मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। वह थिएटर के दिनों से ही शाहरुख खान को जानते हैं। 
 
मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान दिल्ली में एक ही थिएटर में साथ थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि वह थिएटर के दिनों में शाहरुख खान के साथ सिगरेट शेयर करते थे। वो वक्त था कोई एक्टर अकेले सिगरेट नहीं पीता था। 
 
webdunia
मनोज बाजपेयी ने कहा, जब आप किसी थिएटर ग्रुप में होते हैं और कोई व्यक्ति स्मोकिंग कर रहा होता है, तो वो कभी अकेले नहीं करते। कोई भी अकेले एक सिगरेट नहीं पीता क्योंकि कोई भी इसे अफोर्ड ही नहीं कर सकता। इसलिए अगर किसी के पास एक सिगरेट होती, तो उसे चार लोगों के साथ शेयर करना पड़ता था।
उन्होंने कहा, भले ही उनके पास सिगरेट का एक पैकेट खरीदने के लिए पैसे हों या सिर्फ एक सिगरेट खरीदने के लिए, वह इसे अकेले नहीं पी सकते क्योंकि बीते वक्त में दूसरों ने इसे उनके साथ शेयर किया है और अब इसे शेयर करने की बारी उनकी है। 
 
मनोज ने बताया कि वह कुछ सालों तक बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप में रहे थे और शाहरुख भी मुंबई जाने और बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने से पहले कुछ समय तक इनसे जुड़े रहे थे। शाहरुख और मनोज फिल्म वीर जारा में साथ काम कर चुके हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Prithviraj Kapoor ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में किया राज