मनोज बाजपेयी ने बताया फिल्म 'जोरम' की शूटिंग का अनुभव

WD Entertainment Desk
बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (14:09 IST)
Manoj Bajpayee Movie Joram: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी जल्द ही फिल्म 'जोरम' में नजर आने वाले हैं। सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'जोरम' 8 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित, जोरम एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए भाग रहा है। 
 
यह फिल्म सामाजिक असमानताओं, आदिवासी समुदायों के साथ अन्याय जैसे मुद्दों के बारे में है। मनोज बाजपेयी इन दिनों इस फिल्म का जोरशोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म जोरम के प्रमोशन के सिलसिले में मनोज राजधानी पटना पहुंचे। 
 
मनोज वाजपेयी ने कहा, मैं फिल्म 'जोरम' का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। फिल्म जोरम वास्तव में सभी पहलुओं में परिपक्व साबित हुई है। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं अब तक हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, हम वास्तव में अभिभूत हैं। 
 
उन्होंने कहा, फिल्म जोरम जंगल में रहने वाले आदिवासियों की कहानी है, यह एक परिवार की कहानी है। जोरम हम सभी की कहानी है जो सिस्टम के मारे हुए हैं। शूटिंग के दौरान हमें झारखंड में ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा जिनकी उम्मीद भी नहीं की थी। 
 
मनोज ने कहा, हमें इन एक्सट्रीम परिस्थितियों से खुद को बचाने के लिए जरूरी सावधानियां बरतनी पड़ीं। मुझे कलाकारों और क्रू और लोकल प्रोडक्शन टीम पर बहुत गर्व है जिन्होंने अविश्वसनीय प्रयास किए। उन्होंने कमाल का काम किया और उनकी कड़ी मेहनत ने हमारे प्रोजेक्ट को खास बना दिया, उन कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी जिनका हमें सामना करना पड़ा।
 
मनोज बाजपेयी ने कहा, जब हम पटना आते हैं तो यहां के लोग हमेशा से हमें खूब प्यार और सम्मान देते हैं। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। यह मेरा घर है. फिल्म 'जोरम' के ट्रेलर को अपार प्यार मिला है, और अब यह जल्द ही रिलीज होने वाली है। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं की दर्शक इस फिल्म को ज़रूर देखें।
 
देवाशीष मखीजा ने कहा, मैंने फिल्म जोरम की कहानी मनोज बाजपेयी को वर्ष 2017 में सुनायी थी। वर्ष 2021 में जोरम शुरू हुयी। हमें जी स्टूडियो का साथ मिला।
 
देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित, लिखित और शारिक पटेल, आशिमा अवस्थी चौधरी, अनुपमा बोस और देवाशीष मखीजा द्वारा निर्मित फिल्म 'जोरम' में मनोज बाजपेयी के साथ जीशान अय्यूब, पीयूष पुटी की अहम भूमिका है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

120 बहादुर में दर्शकों को देखने मिलेंगे रेजांग ला के यह 5 हैरान कर देने वाले क्षण

छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहीं स्मृति ईरानी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से पहला लुक आया सामने

पंचायत 5 का हुआ ऐलान, इस साल प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा नया सीजन

बहते आंसुओं के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा फतेही, सोशल मीडिया पर दिया किसी करीबी के निधन का हिंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख