rashifal-2026

क्या अजय देवगन की फिल्म 'चाणक्य' हुई डिब्बाबंद? गीतकार मनोज मुंतशिर ने कही यह बात

Webdunia
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (09:35 IST)
बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन की फिल्‍म चाणक्‍य एक बार फिर चर्चा में हैं। साल 2018 में इस फिल्‍म की घोषणा की गई थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म डिब्‍बाबंद हो गई है लेकिन गीतकार मनोज मुंतशिर ने अहम जानकारी साझा की है।

 
नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्‍म के बारे में खुद अजय देवगन ने ट्वीट किया था। लेकिन उसके बाद फिल्‍म पर काम नहीं हुआ। अब ताजा खबरों के अनुसार जल्‍द इस फिल्‍म पर काम शुरू होने जा रहा है। न्यूज पोर्टल मिड डे से बातचीत में गीतकार मनोज मुंतशिर ने बताया कि अजय देवगन स्टारर चाणक्य की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। 
 
ये फिल्म कोरोना के चलते देरी का शिकार हुई है। संभवत फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। फिल्‍म कब रिलीज होगी और अजय देवगन के अलावा बाकी किरदारों को कौन कौन निभाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों की मानें तो फिल्‍म की कास्‍ट‍िंग का काम जारी है।
 
चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
इस फिल्‍म में चाणक्य के किरदार में अजय देगवन बाल्ड लुक में नजर आ सकते हैं। भारत के इतिहास में महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखने वाले आचार्य चाणक्य ने विदेशी शासक सिकंदर के आक्रमण से भारत की रक्षा की थी। चाणक्‍य ही थे जिन्‍होंने एक सामान्य बालक चंद्रगुप्त को भारत का सम्राट बनाया था। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के पास इन दिनों कई फिल्‍में हैं। वह भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, मेडे, थैंक गॉड, मैदान और गलवान घाटी पर बनने वाली फिल्‍म में नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

महफिल लूट ले गया रहमान डकैत, असली धुरंधर कौन: रणवीर, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल या संजय दत्त?

धुरंधर ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, सोमवार को भी नहीं थमी कमाई

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

रणवीर सिंह की धुरंधर में अक्षय खन्ना का धमाकेदार एंट्री सीन छाया, सोशल मीडिया पर हुआ बवाल

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख