Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मानुषी छिल्लर कर रहीं इस बिजनेसमैन को डेट, लिव इन में हुईं शिफ्ट!

हमें फॉलो करें मानुषी छिल्लर कर रहीं इस बिजनेसमैन को डेट, लिव इन में हुईं शिफ्ट!

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (06:51 IST)
बॉलीवुड इंडस्ट्री से हर दिन किसी ना किसी सेलेब्स के लिंकअप और ​ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। अब पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्‍रेस मानुषी छिल्लर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के अनुसार मानुषी कथित तौर पर बिजनेसमैन निखिल कामत के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

 
बताया जा रहा है कि मानुषी और निखिल कामत 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में ट्रिप पर जाते हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों साथ में लिव इन में भी रह रहे हैं। दोनों के परिवारवालों को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। 
 
webdunia
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मानुषी और निखिल का रिश्ता हर दिन के साथ काफी मजबूत हो रहा है। मानुषी वर्तमान में अपने अभिनय करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और यही एक कारण है कि वह अपनी लव लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहतीं।  
 
बिजनेसमैन निखिल कामत इंडियन फाइनेंशियल कंपनी जेरोधा के को-फाउंडर है। निखिल ने 2019 में इटली में अमांडा नाम की महिला से शादी चराई थी। हालांकि एक साल के भीतर ही दोनों अलग हो गए थे। निखिल ने 2021 में तलाक ले लिया था। 
 
मानुषी छिल्लर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। मानुषी ने 2022 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' की पहली झलक आई सामने, इस दिन रिलीज होगा टीजर