अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' से सामने आया मानुषी छिल्लर का फर्स्ट लुक

Webdunia
गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (18:27 IST)
पूर्व मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्‍लर जल्‍द ही बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वाली हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्‍म 'पृथ्‍वीराज' में नजर आएंगी। राजा पृथ्‍वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्‍म में मानुषी छिल्‍लर उनकी पत्नी संयोगिता के रोल में दिखने वाली हैं।


नवंबर 2019 में मानुषी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। वहीं अब इस फिल्म से उनके लुक की पहली झलक सामने आई हैं। इस तस्वीर को खुद मानुषी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
 
मानुषी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के सहारे फिल्म में अपने किरदार के शैडो लुक को रिवील किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, संयोगिता, पृथ्वीराज। 

ALSO READ: सुनील ग्रोवर ने बताया, आखिर क्यों पसंद है पर्दे पर महिला किरदार निभाना
 
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल हवन पूजा करने के बाद शुरु हुई थी। इस फिल्म के सेट्स और शूटिंग को कड़ी निगरानी में रखा गया है ताकि शूट से तस्वीरें लीक ना हो पाएं।

अक्षय कुमार के साथ बड़े बैनर की फिल्‍म में काम करने जा रहीं मानुषी छिल्‍लर ने इस पर खुशी जाहिर की है। उन्‍होंने इस बारे में कहा था, 'यह मेरे लिए सम्‍मान और गर्व की बात है कि यशराज फिल्‍म्‍स जैसे प्रोडक्‍शन हाउस ने मुझे अपनी फिल्‍म में हीरोइन के लिए चुना। मैं इस यात्रा के दौरान सीखने वाली चीजों के प्रति काफी खुश और उत्‍साहित हूं।'
 
मेरी जिंदगी फेयरी टेल जैसी है। पहले मिस इंडिया, फिर मिस वर्ल्‍ड और अब बॉलीवुड में डेब्‍यू के लिए इतना बड़ा प्रोजेक्‍ट मिलना मेरी जिंदगी के लिए एक रोमांचकारी चैप्‍टर है।
 
इस फिल्म को डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की कहानी राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित है। इसमें 'पृथ्वीराज' के रूप में अक्षय कुमार नजर आएंगे। जबकि मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज की पहली पत्नी संयो‍गिता की भूमिका निभाएंगी। ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रोजाना 4 बजे क्यों उठ जाती हैं तमन्ना भाटिया? जान कर रह जाएंगे हैरान

योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने का आदेश, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों के बीच किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

Bigg Boss 19 में कुनिका का गुस्सा फूटा, इस कंटेंस्टंट को सबके सामने कह दिया शट अप

क्या रितिक रोशन की लोकप्रियता कम हो रही है? क्या गलत स्क्रिप्ट्स और लंबा गैप स्टारडम को कर रहा है प्रभावित?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख