अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी मानुषी छिल्लर, फिल्म पृथ्वीराज चौहान में निभाएंगी यह किरदार!

Webdunia
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म मिशन मंगल की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। अक्षय कुमार के पास सूर्यावंशी, बच्चन पांडे, लक्ष्मी बम सहित कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इतनी फिल्में लाइन में होने के बावजूद अक्षय कुमार के पास लगातार दूसरी फिल्मों के लिए भी ऑफर आ रहे हैं।

ALSO READ: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म 'साहो' का तीसरा दिन?
 
अब खबर है कि उन्हें यश राज फिल्म्स के बैनर तले काम करने का ऑफर मिला है। यह फिल्म देश के महान राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित होगी। यह एक ऐतिहासिक फिल्म है। फिल्म 'पृथ्वीराज चौहान' की कास्टिंग लगभग तय हो चुकी है। फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज का किरदार निभाएंगे और मुख्य विलेन मोहम्मद गौरी के रोल में मानव विज दिखेंगे।
 
यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान के पराक्रम को दिखाएगी। लेकिन बड़ा हिस्सा पृथ्वीराज और कनौज की राजकुमारी संयोगिता की प्रेम कहानी का भी होगा। खबरों की माने तो संयोगिता के किरदार के लिए मिस वर्ल्ड मानुषी चिल्लर को कास्ट कर लिया गया है।

मानुषी छिल्लर साल 2017 में मिस वर्ल्ड बनी थी। यह खिताब जीतने के बाद उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया था।
 
इस वक्त मानुषी कई डांस और एक्टिंग की वर्कशॉप्स अटेंड कर रही है। साथ ही वो पहले ही हिस्टोरिकल बुक्स भी पढ़ रही हैं। ताकि वो अपने रोल को बेहतर बना सकें। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ऐतिहासिक फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। अब देखते हैं कि अक्षय के साथ मानुषी का बिग बॉलीवुड डेब्यू कितना सक्सेसफुल रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 : हलवे को लेकर भिड़े नेहल और बसीर अली, हुई जमकर धक्का-मुक्की

श्रीमद रामयण के चाइल्ड एक्टर वीर शर्मा का दुखन निधन, घर में आग लगने से भाई की भी गई जान

लव कुश रामलीला में राम बनेंगे बॉबी देओल, दशहरे पर करेंगे रावण दहन

अच्छा खेले 'अभिषेक बच्चन...', एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम को बधाई देते हुए अमिताभ बच्चन ने शोएब अख्तर पर कसा तंज

महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का हुआ निधन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख