Dharma Sangrah

हैरी पॉटर के एक्टर ने बताया- सीरीज की नई फिल्म की शूटिंग अगले साल, लेकिन नाराज हुए फैंस, जानें पूरा मामला

Webdunia
मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (18:45 IST)
जेके रोलिंग की ‘हैरी पॉटर’ सीरीज का पूरी दुनिया में बहुत बड़ा फैनबेस है। सीरीज की पिछली फिल्म को रिलीज हुए 8 साल बीत चुके हैं। इसके बाद भी हैरी पॉटर सीरीज को लेकर फैंस में क्रेज कम नहीं हुआ है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब हैरी पॉटर स्टार मैथ्यू लुईस ने ट्वीट कर बताया कि हैरी पॉटर सीरीज की अगली फिल्म की शूटिंग पुरानी स्टारकास्ट के साथ 2020 में फिर से शुरू हो रही है।
 
बता दें कि मैथ्यू लुईस ने ‘हैरी पॉटर’सीरीज में नेविल लॉन्गबॉटम का किरदार निभाया था।
 
मैथ्यू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिये एक लिंक शेयर करते हुए लिखा- ‘पुरानी स्टारकास्ट के साथ हैरी पॉटर सीरीज की अगली फिल्म की शूटिंग 2020 में शुरू हो रही है।’
 
आपको बता दें कि मैथ्यू ने जो लिंक शेयर की थी, वो अमेरिका में होने वाले जनरल इलेक्शन की लिंक थी। उन्होंने वोटर्स से चुनाव में रजिस्टर करने के लिए अपील की।
 
एक्टर का ट्वीट वायरल होते ही फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आए। हालांकि, बाद में सच्चाई जानने के बाद फैंस में निराशा छा गई। कई यूजर्स ने एक्टर को बुरा भला भी कहा।
 
वहीं, एक यूजर ने कहा कि मैं ब्रिटिश नहीं हूं, तुमने मुझे बेवजह दुखी किया है।
हालांकि, कुछ यूजर्स ने मैथ्यू के इस तरीके को सराहा भी है। एक यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया! यह एक अच्छा काम है, इसलिए मैं भी इसका प्रसार करूंगा।

<

well played! but it is a good cause so i'll spread the word too

— Raphaela Rocha (@Raphaela_R) November 25, 2019 >

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

34 साल का सफर : काजोल ने खोला बॉलीवुड और अपनी दुनिया का राज

दिग्गज एक्ट्रेस-क्लासिकल डांसर मधुमती का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सैयारा की सफलता के बाद अली अब्बास जफर की फिल्म में दिखेंगे अहान पांडे, नया लुक किया रिवील

जन्मदिन की खुशियों से लेकर द राजासाब के इंट्रो सॉन्ग रिलीज तक, अक्टूबर का महीना प्रभास के लिए है बेहद खास

कर्ण नहीं इस रोल के लिए पंकज धीर को महाभारत में किया गया था कास्ट, मूंछ नहीं हटवाने की जिद से नाराज हो गए थे बीआर चोपड़ा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख