Hanuman Chalisa

मिस यूनिवर्स 2025 की बनीं मेक्सिको की फातिमा बॉश, इस सवाल का जवाब देकर जीता ताज

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (11:01 IST)
मिस यूनिवर्स 2025 का ग्रैंड फिनाले थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित हुआ। मेक्सिको की 25 साल की फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। इस कॉम्पिटिशन में भारत की 22 साल मनिका विश्वकर्मा विभिन्न देशों की 100 से ज्यादा ब्यूटी क्वींस के साथ कॉम्पिटिशन कर रही थीं। हालांकि वह टॉप 12 में शामिल नहीं हो पाईं।
 
मिस यूनिवर्स 2025 के फाइनलिस्ट में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ​​ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोट डी आइवर की सुंदरियां शामिल हुई थीं। मिस यूनिवर्स 2024 डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने फातिमा को मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनाया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

25 साल की फातिमा बॉश फाइनल से ठीक पहले 'वॉकआउट' करने को लेकर चर्चा में थीं। प्रतियोगिता के शुरुआती स्टेज में, इवनिंग गाउन सेगमेंट के दौरान, जब एक थाई पेजेंट डायरेक्टर ने उन्हें डांटा, तो फातिमा ने किसी की परवाह न करते हुए अपनी हील्स और गाउन के साथ स्टेज से सीधे वॉकआउट कर दिया था। 
 
इस सवाल का जवाब देकर जीता ताज 
फातिमा बॉश से पूछा गया कि 2025 में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियां क्या हैं और वे मिस यूनिवर्स के तौर पर कैसे एक सुरक्षित माहौल बना सकती हैं? 
इस पर उन्होंने जवाब दिया, मैं अपनी आवाज का इस्तेमाल दूसरों के लिए करूंगी। आज भी महिलाएं सिक्योरिटी, अपॉर्चुनिटी और सम्मान जैसी कई दिक्कतों से जूझ रही हैं। लेकिन आज की पीढ़ी पहले जैसी चुप नहीं बैठती। अब महिलाएं अपनी बात खुलकर कहने का साहस रखती हैं। वे लीडरशिप के लिए आगे बढ़ रही हैं और उन बातचीतों को बदल रही हैं जिनसे उन्हें पहले बाहर रखा जाता था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

कौन हैं फातिमा बॉश 
फातिमा बॉश मिस मैक्सिको हैं। 25 वर्षी फातिमा बॉश एक ब्यूटी क्वीन हैं और वह मॉडलिंग और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी का पहला ताज साल 2018 में जीता था। उस वक्त उन्होंने तबास्को में फ्लोर डी ओरो का ताज अपने नाम किया था। 
 
फातिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं, जबकि वो सिर्फ 2,472 यूजर्स को ही फॉलो करती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

120 बहादुर रिव्यू: क्या ये फिल्म उन 120 हीरो के शौर्य के साथ न्याय कर पाई?

YRF की एक्शन-रोमांस मूवी में विलेन बनेंगे ऐश्वर्या ठाकरे, अहान पांडे से होगी भिड़ंत

राजकुमार हिरानी ने अपने ऑफिस में क्यों लगाई थी चार्ली चैपलिन की मूर्ति?

40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, पिंक कलर की ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

यूट्यूब सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' के साथ प्रोडक्शन में कदम रख रहे पंकज त्रिपाठी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख