Biodata Maker

क्या आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे गुरुचरण सिंह? जल्द होने वाली थी सोढ़ी की शादी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (11:30 IST)
Gurucharan Singh missing case: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर फेमस हुए गुरुचरण सिंह बीते 7 दिन से लापता है। वह 22 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट से अचानक गायब हो गए। गुरुचरण सिंह के पिता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया है। 
 
मामले की जांच के दौरान गुरुचरण सिंह कुछ सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। इसके साथ ही पता चला है कि वह जल्द ही शादी करने वाले थे। इतना ही नहीं, वो आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। पुलिस ने बताया कि गुरुचरण ने 22 अप्रैल को एटीएम से 7 हजार रुपए निकाले थे। 
 
गुरुचरण सिंह की आखिरी लोकेशन दिल्ली के पालम स्थित उनके घर से कुछ ही किलो‍मीटर दूर पाई गई है। दिल्ली से उन्हें मुंबई की फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन वो एयरपोर्ट की तरफ गए ही नहीं। सीसीटीवी फुटेज में एक्टर को दिल्ली के पालम समेत कई अन्य इलाकों पीठ पर बैग टांगे पैदल जाते देखा गया है। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि गुरुचरण सिंह शादी करने की तैयारी कर रहे थे और वहीं दूसरी तरफ वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे। इसी बीच एक्टर के अचानक गायब होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुचरण सिंह की मां पिछले काफी समय से बीमार भी चल रही हैं। पिछले कुछ समय से वो अस्पताल में भर्ती थीं और अब घर पर हैं। 
 
इस वक्त पूरा परिवार गुरुचरण को लेकर परेशान है और उम्मीद जता रहे हैं कि एक्टर जल्द घर लौट आएंगे। वहीं ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट और फाउंडर सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना से इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की अपील की है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

ग्लोबल इंडियन बनीं दीपिका पादुकोण, देश की संस्कृति और परंपरा पर साझा की अपनी राय

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख