Hanuman Chalisa

मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन के कलेक्शन 2 हजार करोड़ पार

टॉम क्रूज अभिनीत मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है

Webdunia
बुधवार, 19 जुलाई 2023 (16:55 IST)
Mission Impossible Dead Reckoning Part One box office collection: टॉम क्रूज अभिनीत मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन किए हैं। कई देशों में ये नए रिकॉर्ड बना रही है। अमेरिका में ही फिल्म के कलेक्शन 700 करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं। 
 
भारत में इस मूवी को अंग्रेजी के अलावा कई भाषाओं में डब कर रिलीज किया गया है। फिल्म ने पहले दिन 12.3 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 8.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 9.15 करोड़ रुपये, चौथे दिन 16 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 17.36 करोड़ रुपये, छठे दिन 5 करोड़ और सातवें दिन 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 7 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 72.85 करोड़ रुपये रहा है।  
 
भारत में टॉम की बन सकती है सबसे सफल फिल्म 
अगर मिशन इम्पॉसिबल सीरिज की बात की जाए तो मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट ने 80 करोड़ का कलेक्शन किया था। मिशन इम्पॉसिबल  7 जल्दी ही भारत में टॉम क्रूज की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। संभव है कि यह 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाए। 
 
क्या कहानी? 
फिल्म की कहानी के बारे में आपको बताते हैं। ईथन हंट के सामने एक बेहद कठिन मिशन है जिसे उसे हर हाल में अंजाम देना है। अपने टेक्नीकल फील्ड एजेंट बेंजिल डन, एमआई 6 एजेंट लिसा और आईएमएफ कम्प्यूटर टेक्नीशियन लुथर के साथ वह ऐसी चाबी की तलाश में निकल पड़ता है जो दो हिस्सों में बंटी हुई है। चाबी के इन दो हिस्सों को जोड़ कर ऐसा कुछ खोला जा सकता है जिससे विनाश हो सकता है। चाबी के पीछे अनेक लोग पड़े हुए हैं। कहां हैं चाबी के दो हिस्से? इनसे क्या खुल सकता है? ऐसा क्या है जिससे सर्वनाश हो सकता है? इन सवालों के जवाब भी हंट को खोजने है और यह सब अंधेरे में तीर चलाने जैसा है।
 
क्यों है फिल्म हिट? 
दिमाग लगाकर देखने वाला स्क्रीनप्ले, रोमांचक उतार-चढ़ाव और एक्शन का डोज़ और 61 साल में जादू जागते टॉम क्रूज फिल्म के आकर्षण को बढ़ाते हैं। निर्देशक क्रिस्टोफर मैक्वेरी की तारीफ इसलिए भी की जा सकती है कि उन्होंने कहानी और अपना प्रस्तुतिकरण इस तरह का रखा है कि इस सीरिज का इतिहास जाने बिना भी कोई भी इसे देख सकता है। कहानी के रोमांच को बनाए रखने में क्रिस्टोफर मैक्वेरी ने सफलता हासिल की है। सही समय पर ट्विस्ट और एक्शन सीक्वेंस रख कर वे दर्शकों को जोड़े रखते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

IPL 2026 का चैंम्पियन बनने के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट कोहली पर प्यार, ट्रॉफी थाम पति को किया किस

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का है एस. वेंकिटरमणन से गहरा कनेक्शन, जानिए देश के 18वें RBI गवर्नर कीऐतिहासिक कहानी

रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फैनबेस और गजब की सादगी, जानें क्यों जूनियर एनटीआर सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि हैं लोगों के 'दिलों के राजा'

थाई-हाई स्लिट आउटफिट में शिल्पा शेट्टी का कातिलाना अंदाज, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

व्हाइट सूट और नीले दुपट्टे में पश्मीना रोशन का सादगी भरा अंदाज, जीता फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख