अस्पताल के बेड पर लेटे मिथुन चक्रवर्ती की तस्वीर हुई वायरल, मिमोह ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2022 (13:07 IST)
बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती को बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं। 

 
मिथुन चक्रवर्ती की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 
 
इसी बीच मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट दी है। मिमोह ने बताया कि मिथुन, किडनी में स्टोन से पीड़ित थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
उन्होंने कहा, यह वायरल तस्वीर अस्पताल की ही है, जिसमें वह बेहोशी की हालत में बेड पर लेटे हुए हैं। हालांकि अब उनकी सेहत ठीक है और वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर आराम कर रहे हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो मिथुन चक्रवर्ती आखिरी बार फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे। वह जल्द ही एक बंगाली फिल्म में नजर आएंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

एक्स बॉयफ्रेंड ने लीक किया था पूनम पांडे का बाथरूम वीडियो, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन

दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के रोशन सोढ़ी, बताया कहां थे इतने दिन

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख