Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं मिथुन चक्रवर्ती की बहू, बोलीं- अच्छी और बुरी चीजें एक साथ...

हमें फॉलो करें कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं मिथुन चक्रवर्ती की बहू, बोलीं- अच्छी और बुरी चीजें एक साथ...
, शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (14:38 IST)
बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से वह फैंस को दीवाना बना देती हैं।

 
मदालसा ने मिथुक चक्रवर्ती के बेटे महाक्ष 'मिमोह' से साल 2018 में शादी रचाई थी। मदालसा ने गणेश आचार्य की फिल्म 'एंजल' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारत की कुछ फिल्मों में अभिनय के जौहर‍ दिखाए। 
 
मदालसा शर्मा इन दिनों सीरियल 'अनुपमा' में मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दे रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मदालसा ने कास्टिंग काउच के अनुभव को बयां किया है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान मदालसा शर्मा ने कहा, आज के जमाने में लड़का या लड़की होना दोनों ही काफी खतरनाक है। अगर आप कॉर्पोरेट जगत में जाते हैं तो वहां पर एक लड़की आदमियों से घिरी होती है। कुछ लोग आपमें दिलचस्पी दिखाते हैं। एक एक्टर होने के नाते चुनाव आपका होता है। आप आसानी से इन बुरे लोगों से पीछा छुड़ा सकते हैं।
 
मदलसा शर्मा ने कहा, अच्छी और बुरी चीजें एक साथ चलती है। बस ये आपकी मर्जी पर निर्भर है कि आप क्या चाहते हैं। लोग आपको भड़का सकते हैं लेकिन वो आपके फैसले अपनी मर्जी से नहीं बदल सकते। मैंने भी इस तरह की घटनाओं का सामना किया है। कई बार मीटिंग में लोग मुझे अनकंफर्टेबल महसूस करवाते हैं। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करने के लिए मैं वहां से चली जाती हूं।
 
उन्होंने कहा, कोई मुझे रोक नहीं सकता है या फिर दरवाजा बंद नहीं कर सकता या मुझे कहीं जाने नहीं दे सकता। यह हमेशा से मेरी पर्सनल च्वॉइस रही है। कोई आपकी जिंदगी पर हक नहीं जमा सकता। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज होने के बाद मशहूर वकील को लेकर शाहरुख के घर पहुंचे करण जौहर