रफी के अपमान से नाराज हुए मो. अज़ीज... करण जौहर को कहा 'पागल'

Webdunia
जैसे-जैसे ये खबर फैलती जा रही है कि फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के एक संवाद में कहा गया कि महान गायक मोहम्मद रफी गाते नहीं बल्कि रोते थे, रफी के प्रशंसकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। 
 
मोहम्मद रफी को इस दुनिया से बिदा हुए 36 वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी भी वे अपनी आवाज़ के जरिये लोगों के दिलों में जिंदा है। कई लोग तो रफी की पूजा भी करते हैं। रफी के बेटे शाहिद रफी ने इस संवाद लिखने वाले को बेवकूफ करार दिया है। 
 
पार्श्व गायक मो. अज़ीज ने भी एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने करण जौहर को जम कर लताड़ लगाते हुए 'पागल' तक कह दिया है। मो. अज़ीज का कहना है कि करण जैसे निर्देशक तो घास छील रहे हैं और उन्हें संगीत की बिलकुल समझ नहीं है। वे रफी साहब की महानता के बारे में क्या जाने। 
 
अज़ीज ने कहा है कि रफी साहब की तारीफ लता मंगेशकर, मन्ना डे, आशा भोसले, किशोर कुमार जैसे गायक किया करते थे। रफी साहब ने एक से एक बेहतरीन गीत गाए और किस गीत में रफी साहब रोते हुए सुनाई दिए। 
 
अज़ीज के अनुसार उन्होंने करण जौहर के पिता यश जौहर की फिल्म 'मुकद्दर का फैसला' में किशोर कुमार के साथ एक गाना भी गाया था। खुद यश जौहर भी रफी के प्रशंसक थे। 
 
करण जौहर को कान पकड़ कर माफी मांगने की सलाह भी अज़ीज ने दी है और कहा है कि जल्दी ही वे मीडिया के जरिये रफी के प्रशंसकों से माफी मांगे।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे ज़मीन पर': जानिए कहानी, स्टारकास्ट, रिलीज़ डेट

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

War 2 में ऋतिक का ऐसा लुक पहले कभी नहीं देखा! इंटरनेट पर मचा तूफान

राणा नायडू सीजन 2: नए किरदारों के साथ क्राइम, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त तड़का

अनुराग कश्यप लेकर आए क्राइम ड्रामा फिल्म निशांची, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख