सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, परिवार संग क्लिनिक पहुंचीं कियारा आडवाणी

WD Entertainment Desk
शनिवार, 12 जुलाई 2025 (16:18 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के 2 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। बीते दिनों कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कियारा काफी समय से काम से ब्रेक लेकर प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है। 
 
अब खबर आ रही है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। कियारा आडवाणी अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंची हैं। 
 
12 जुलाई को कियारा आडवाणी अपने ससुराल वालों संग मुंबई के एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुईं। कियारा के साथ उनके पति भी थे। दोनों ने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा था। 
 
कार से उतरने के बाद कियारा अपना बेबी बंप छुपाते हुए क्लीनिक के अंदर पहुंचीं। इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि किसी भी वक्त एक्ट्रेस मां बन सकती हैं। 
 
हालांकि कुछ दिन पहले भी कियारा को सिद्धार्थ संग क्लिनिक पर स्पॉट किया गया है। कपल की तरफ से डिलीवरी डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 
बता दें कि कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को सिद्धार्थ मल्होत्रा संग राजस्थान में शादी रचाई थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख