Hanuman Chalisa

मोनालिसा और उनकी शादी का करण जौहर ने उड़ाया मजाक

Webdunia
पिछले दिनों करण जौहर 'झलक दिखला जा' के जजेस, फराह खान, गणेश हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस, के साथ 'बिग बॉस' सीजन 10 के सेट पर गए। शो के होस्ट सलमान खान के साथ उन्होंने काफी हंसी-मजाक भी की। बातों ही बातों में उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री मोनालिसा का काफी मजाक उड़ाया। उन्होंने मोनालिसा की ड्रेसेस पर भी कमेंट किया कि वे काफी खराब कपड़े पहनती हैं। 
हाल ही में इस शो में मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत से शादी की। करण ने मोनालिसा के साथ-साथ उनकी शादी को भी नकली करार दिया और कहा कि यदि मैं मोनालिसा के साथ फिल्म का कांट्रेक्ट करता हूं तो यह कांट्रेक्ट उनकी शादी से ज्यादा टिकेगा। 
 
मोनालिसा को जब ये बातें पता चलीं तो उन्होंने कहा कि वे उस एपिसोड को नहीं देख पाईं जिसमें करण ने हिस्सा लिया था। यदि करण ने ऐसा कहा भी है तो वे खुश हैं क्योंकि ऐसे में यह कांट्रेक्ट बरसों तक चलेगा क्योंकि उनकी शादी भी वर्षों तक टिकी रहेगी। 
गौरतलब है कि यह भी कहा जा रहा है कि मोनालिसा ने पैसे लेकर शो में शादी की ताकि शो की टीआरपी बढ़े। इस पर मोनालिसा ने कहा कि वे इस तरह की बातें सुन कर दु:खी हैं। वे भला क्यों पैसे लेंगी? वे तो खुश हैं कि उनकी शादी के इतने सारे लोग साक्षी बने। 
 
गौरतलब है कि मोनालिसा हाल ही में इस शो से कम वोट मिलने के कारण बाहर हो गई हैं। 
 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अपराजितो' फेम बंगाली निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरकर गई जान

अबराम को एक्टर नहीं टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान! बताई थी यह वजह

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

सिनेमाघरों में भौकाल मचाने आ रही 'मिर्जापुर द मूवी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्या NEET विवाद पर बोलने की वजह से 'इंडियन आइडिल 16' से बाहर हुए विशाल ददलानी? सामने आया सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख