Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mother’s Day पर Janhvi Kapoor को आई मां Sridevi की याद, शेयर की बचपन की खास तस्वीरें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mothers Day
, रविवार, 9 मई 2021 (17:21 IST)
मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए पोस्ट शेयर कर प्यार जता रहे हैं। वहीं जाह्नवी कपूर ने भी अपनी मां दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद करते हुए बचपन की यादगार तस्वीरें शेयर की हैं। 
 
इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर की बचपन से लेकर बड़े होने तक की कई तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी मम्मा।'
 
वहीं श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी अपनी मां के साथ बचपन की तस्वीरों को शेयर किया है। खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ श्रीदेवी की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दिवंगत अभिनेत्री और जाह्नवी कपूर के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
 
इन तस्वीरों पर मनीष मल्होत्रा, यस्मिन कराचिवाला, शनाया कपूर, महीप कपूर समेत कई सेलेब्स ने हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए अपना प्यार बरसाया है। 
 
बता दें कि श्रीदेवी का 23 फरवरी, 2018 को निधन हो गया था। वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने दुबई गई थी जहां उनके कमरे के बाथरूम में उन्हें मृत पाया गया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक्टर Rahul Vohra ने हारी कोरोना से जंग, आखिरी समय तक फेसबुक पर मांगी थी मदद