Hanuman Chalisa

13 साल के करियर में इस वजह से खुद को भाग्यशाली मानती हैं मौनी रॉय

Webdunia
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (17:50 IST)
टीवी की नागिन मौनी रॉय इन दिनों फिल्मों में अपना नाम बना रही हैं। ‘गोल्ड’ और ‘मेड इन चाइना’ जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार और राजकुमार राव जैसे बॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम करने के बाद एक्ट्रेस अब अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।



34 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपने 13 साल के करियर में अलग-अलग तरह के रोल निभाए हैं, इसके लिए वह बहुत आभारी हैं। मौनी ने कहा, “मैं खुद को बहुत भाग्यशाली और बहुत आभारी मानती हूं कि मुझे ये सभी अच्छी भूमिकाएं निभाने को मिलीं। लोगों के पास कभी-कभी एक ही तरह के रोल आते हैं, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ है।”



एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मुझे फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं केवल इसलिए मिल रही हैं क्योंकि फिल्ममेकर मुझ पर भरोसा करते हैं और मुझे उन किरदारों में देख सकते हैं।”



‘मोगुल’ एक्ट्रेस ने कहा, “मेरा चेहरा बहुत ही वर्सटाइल है, आप मुझे एक गरीब या एक अमीर लड़की के रूप में दिखा सकते हैं, यहां तक ​​कि मुझे एक जानवर के रूप में बदल सकते हैं, जैसा कि मैंने नागिन का किरदार निभाया है। मैं एक मासूम लड़की का किरदार भी निभा सकती हूं और शायद एक प्रताड़ित लड़की का भी। एक कलाकार के रूप में वर्सटाइल होना महत्वपूर्ण है।”
 

बता दें, ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। फिल्म तीन पार्ट में बनने की खबर है और इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट लगातार आगे खिसकती जा रही है। इस बार लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज डेट प्रभावित हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख