Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मौनी रॉय को याद आए सुशांत सिंह राजपूत, शेयर की तस्वीरें

हमें फॉलो करें मौनी रॉय को याद आए सुशांत सिंह राजपूत, शेयर की तस्वीरें
, शुक्रवार, 26 जून 2020 (13:23 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 10 दिन से अधिक हो गया है, लेकिन अब भी उनके फैंस ही नहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स याद कर रहे हैं। सभी सुशांत की तस्वीरों को साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

 
अब बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सुशांत और अंकिता लोखंडे संग पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया है। मौनी रॉय ने तस्वीरें कर लिखा, 'याद है?'
 
इन तस्वीरों में सुशांत दोनों एक्ट्रेस के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर किसी पार्टी की है। सुशांत इन तस्वीरों में ब्लू जींस और ब्लैक टीशर्ट पहने लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को देख कर ही समझ आ रहा है कि सुशांत और मौनी के बीच कितनी अच्छी बॉन्डिंग रही होगी।
 
सुशांत, अंकिता और मौनी की इन तस्वीरों को सभी बहुत पसंद कर रहे हैं। हिना खान सहित कई सेलेब्स ने इन फोटोज पर कमेंट किया है। फैंस भी कमेंट कर सुशांत को याद कर रहे हैं।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंटरनेशनल डेब्यू फिल्म में भारत का प्रतिनिधित्व कर खुश हैं उर्वशी रौटेला, बोलीं- मेरे लिए सम्मान की बात