मृगदीप सिंह लांबा ने बताई शाहरुख खान और फुकरा ब्वॉयज में समानता, शेयर किया खास पोस्ट

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (13:41 IST)
Fukrey 3: एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'फुकरे 3' ने अपनी उल्लेखनीय सफलता के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी स्टारर कॉमेडी एंटरटेनर की तीसरी किस्त को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
 
इसी बीच फिल्म के निर्देशक, मृगदीप सिंह लांबा ने प्रशंसकों के साथ एक मजेदार बिहाइंड-द- सीन मोमेंट शेयर किया जिसमें उन्होंने फेमस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म से प्यारे फुकराज और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की एक तस्वीर साझा की।
 
मृगदीप सिंह लांबा के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बेहद अनोखे कैप्शन ने फिल्म के प्रति उत्साह को बढ़ाया और प्रशंसकों को उत्सुकता से भर दिया है। वह लिखते हैं 'जवान फुकरे' (ये पिक्चर पहली फुकरे की है। जवान तब भी जवान थे अब भी जवान हैं। फुकरे तब भी फुकरे थे अब भी फुकरे हैं) मेजर थ्रोबैक
 
बता दें कि रिलीज के महज छह दिनों में फिल्म 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 55.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसकी रफ्तार कम होती नहीं दिख रही है। भोली पंजाबन, चूचा, हनी जैसे किरदारों के लिए दर्शकों का प्यार, 'फुकरे' की ब्रांड वैल्यू और देश भर में लोकप्रियता एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म को सुपरहिट का दर्जा दिलाने में एक साथ आई है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

शादी के 3 साल बाद मां बनीं यामी गौतम, यह रखा अपने बेटे का नाम

Cannes Film Festival 2024 में छाई यूपी की नैंसी त्यागी, खुद का डिजाइन किया आउटफिट पहन पहुंचीं रेड कार्पेट पर

Ghajini के लिए आमिर खान नहीं यह एक्टर था निर्देशक की पहली पसंद

भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट, बोले- भारत को विकसित व मजबूत बनाना चाहता हूं

निमृत कौर से लेकर शिल्पा शिंदे तक, खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे ये सेलेब्स

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख