rashifal-2026

'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' का सीक्वल अब इस कारण नहीं बनेगा

Webdunia
बुधवार, 17 जून 2020 (11:03 IST)
बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई दुखी है। सुशांत ने बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से डिप्रेशन में थे। सुशांत ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

 
सुशातं सिंह राजपूत को भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक से खास पहचान मिली थी। वह इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल के लिए भी काम करना चाहते थे, लेकिन उनके निधन ने सारी योजनाओं को ध्वस्त कर दिया है। धोनी के करीबी मित्र और फिल्म के सह निर्माता अरुण पांडे का कहना है कि अब इस फिल्म का सीक्वल सुशांत के बिना संभव नहीं है।

ALSO READ: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बॉलीवुड में बाहरी बनाम अंदरूनी विवाद आया सामने
 
अरुण पांडे ने बताया कि धोनी अपनी बायोपिक में सुशांत के रोल से काफी प्रभावित थे। उन्‍होंने बताया कि किस प्रकार से किरन मोरे ने सुशांत सिंह की धोनी का किरदार निभाने में मदद की थी। सुशांत महज 34 साल का था। मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि एक सुंदर भविष्‍य उसका इंतजार कर रहा था।
 
सुशांत सिंह राजपूत ने सुनहरे पर्दे पर धोनी के किरदार को जीवंत करने के लिए महीनों मेहनत की थी। इस फिल्म में रांची से निकले धोनी की विश्व कप विजय तक की यात्रा और संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे से सुशांत ने बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और हेलीकॉप्टर शॉट के गुर सीखे थे।
 
अरुण पांडे ने कहा, 'मैं, माही और सुशांत दिल्ली में धोनी के एयर इंडिया कॉलोनी मकान में गए थे। माही ने याद किया कि वह कहां बैठते थे, खाते थे तो सुशांत भी किरदार को महसूस करने के लिए ऐसा करता था। घर में ऐसा भी स्थान था, जहां माही जमीन पर लेटता था तो सुशांत ने भी ऐसा ही किया।'
 
अरुण पांडे ने कहा, सुशांत की मृत्यु के बाद फिल्म का सीक्वल बनाना संभव नहीं है। हम सुशांत के बिना इस फिल्म के सीक्वल के बारे में सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हम इस फिल्म के सीक्वल पर सोच रहे थे, लेकिन अब इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ईयर एंडर 2025: जाह्नवी, तृप्ति और रश्मिका मंदाना समेत इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा

ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में दिशा पाटनी ने दिखाई सिजलिंग अदाएं, देखिए तस्वीरें

नेचुरल स्टार नानी ने डायरेक्ट श्रीकांत ओडेला के बर्थडे पर 'द पैराडाइज' का BTS वीडियो किया रिलीज

गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग बिन शादी 2 बच्चों का पिता बनने के बाद अर्जुन रामपाल ने की सगाई

कभी खुशी कभी गम की रिलीज को 24 साल पूरे, फिल्म के सेट पर इस वजह से बेहोश हो गए थे करण जौहर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख