धोनी के रिटायरमेंट पर उनके फिल्मी पिता अनुपम खेर बोले- जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है

Webdunia
रविवार, 16 अगस्त 2020 (11:36 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी के रिटायमेंट की घोषणा के बाद लोग भावुक पोस्ट कर रहे हैं।

 
उन्होंने धोनी और उनके पिता के साथ तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे महेंद्र सिंह धोनी जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है, जिंदगी के कई इम्तिहान अभी बाकी है, अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीं हमने, अभी तो सारा आसमान बाकी है!!! हम भले ही आपको खेल के मैदान में मिस करें! लेकिन हमारे दिलों पर आप हमेशा राज करेंगे, जीते रहो, आपका फिल्मी पिता।'
 
बता दें कि साल 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने करीब 2 साल की तैयारी और क्रिकेट प्रैक्टिस की थी। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से माना जाता है।
 
वहीं धोनी के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला था। विकेटों के बीच बेहतरीन दौड़ के लिए मशहूर धोनी उस तनावपूर्ण मैच में 50 रन बनाकर रनआउट हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख