Biodata Maker

'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज को 7 साल पूरे, दिशा पाटनी ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

WD Entertainment Desk
रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (12:11 IST)
MS Dhoni The Untold Story: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' को रिलीज हुए 7 साल पूरे हो गए हैं। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी अहम किरदार में नजर आई थीं। 
 
'एमएस धोनी' से दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म की रिलीज को 7 साल पूरे होने पर दिशा ने एक पोस्ट शेयर करके सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। दिशा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की, जिसमें वह और सुशांत नजर आ रहे हैं।
 
इसके साथ दिशा पाटनी ने लिखा, इस खूबसूरत सफर और हिंदी सिनेमा में मेरी पहली फिल्म के लिए आभारी हूं, पूरे दिल से प्यार करें और उन लोगों को संजोएं जो आपको खुश करते हैं और जीवन की भी बातें सुनें। पछतावे के लिए ये दुनिया बहुत छोटी है। हम अलविदा नहीं कह सके लेकिन मुझे आशा है कि आप खुश और शांति में होंगे।
 
बता दें कि नीरज पांडे के निर्देशन में बनी 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म है। इसमें दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका निभाई थी। वहीं फिल्म में दिशा धोनी की पहली गर्लफ्रेंड के किरदार में थीं, जिनकी एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

AskSRK सेशन : शाहरुख खान ने फैन को दी लड़की पटाने की टिप्स, सलमान खान के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आनेवाला है बड़ा लीप, स्मृति ईरानी रहेंगी शो का हिस्सा!

लाइमलाइट से दूर शाइनी अहूजा विदेश में बेच रहे कपड़े, रेप के आरोप ने खत्म कर दिया था करियर

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा अस्पताल में भर्ती, दौड़े-दौड़े मां को देखने पहुंचीं एक्ट्रेस

Impostor Syndrome से पीड़ित हैं अनन्या पांडे, बताया क्या होता है इस बीमारी में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख