Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जॉन-इमरान की 'मुंबई सागा' और सैफ-अर्जुन की भूत पुलिस की रिलीज डेट घोषित

Advertiesment
मुंबई सागा
बॉलीवुड भेड़चाल के लिए प्रसिद्ध है। इन दिनों फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस करने का मौसम है और पिछले तीन-चार दिनों में कई फिल्मों की रिलीज डेट घोषित हो चुकी है। ये बात और है कि कोरोना के मामले देश में फिर बढ़ने लगे हैं और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में पूरा या आंशिक लॉकडाउन लग चुका है। 
 
गौरतलब है कि फिल्मों के कुल कलेक्शन का 25 से 30 प्रतिशत कलेक्शन महाराष्ट्र से ही आता है। ऐसे में ये फिल्में रिलीज होंगी या नहीं, कहा नहीं जा सकता। आज दो फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा हुई हैं। 


 
मुंबई सागा 
जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी अभिनीत मूवी 'मुंबई सागा' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। यह फिल्म 19 मार्च 2021 को रिलीज होगी। यह गैंगस्टर ड्रामा है जिसमें अस्सी और नब्बे के दशक का समय दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। 

webdunia

 
भूत पुलिस 
सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की मूवी 'भूत पुलिस' 10 सितम्बर 2021 को रिलीज होगी। इसमें जैकलनी फर्नांडिस और यामी गौतम भी हैं। इस हॉरर-कॉमेडी का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौरी बालक का चटपटा इलाज : हंसा हंसा कर थका देगा यह जोक