Dharma Sangrah

लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहीं 'नागिन 4' एक्ट्रेस सायंतनी घोष

Webdunia
रविवार, 10 मई 2020 (16:53 IST)
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इस वजह से सभी कामकाज ठप पड़े हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को भी काभी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों पर भी अब आर्थिक मुसीबत आने लगी है।

 
हाल ही में मशहूर टीवी शो नागिन 4 की एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने लॉकडाउन के दौरान अपनी गिरती आर्थिक हालत के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि किस तरह ऐसे हालातों में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्हें घर और कार की ईएमआई भी भरनी है।

ALSO READ: पति से अलग होने पर श्वेता तिवारी बोलीं- मेरे ऊपर कई जिम्मेदारियां, डिप्रेस नहीं हो सकती
 
एक इंटरव्यू के दौरान सायंतनी ने बताया, 'लॉकडाउन के कारण काम बंद है। इस वजह से आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंडस्ट्री के वर्करों पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। हम सभी घर पर बैठे हैं। हर कोई काम पर वापस लौटना चाहता है। हम कोशिश में हैं कि शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो जाए।'
 
हालांकि अभी सब पेपर पर ही है। हर किसी की सुरक्षा का सवाल है। अगर आप शूट पर लोगों की संख्या कम कर भी देते हैं तब भी कई लोग शूटिंग में शामिल होते हैं। ऐसी स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग बड़ा चैलेंज होने वाला है।
 
उन्होंने आगे कहा कि शो में बहुत सारे लोग शामिल होते हैं। हर किसी की पेमेंट की जानी जरूरी होती है। लेकिन स्थिति ऐसी है कि वे लोग पेमेंट करने से मना नहीं कर रहे हैं पर वे पेमेंट करें भी तो कैसे? ऑफिस बंद हैं। हमें भी दिक्कतें हो रही हैं। मेरे भी पैसे अटके हुए हैं, जिसकी वजह से कई काम रुके पड़े हैं। मुझे मेरे घर की ईएमआई देनी है। इसके साथ ही कार की भी ईएमआई है। 
 
सायंतनी ने कहा कि हालांकि ईएमआई के मामले में सरकार ने कुछ महीनों की राहत दी है, लेकिन हमें घर भी तो चलाना है। अब वाकई परेशानी हो रही है। मेरा मन उन लोगों के बारे में सोचकर और दुखी है जो रोजाना कमाकर खाते हैं और एक्टर भी हैं। यह वक्त सभी के लिए मुश्किल काफी भरा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

भगवान हनुमान को लेकर एसएस राजामौली ने की ऐसी टिप्पणी, मचा बवाल, दर्ज हुई शिकायत

पत्रकार से एक्ट्रेस बनने तक, ऐसा रहा जीनत अमान का फिल्मी सफर

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने अपने बेटे का रखा यह यूनिक नाम, जानिए क्या होता है मतलब

बेहद मल्टी टैलेंटेड हैं तारा सुतारिया, एक्ट्रेस बनने से पहली करती थीं यह काम

क्या आप जानते हैं आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया कैसे बन गए रैपर बादशाह?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख