‍राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता निर्देशक एसपी जननाथन का निधन

Webdunia
रविवार, 14 मार्च 2021 (18:04 IST)
तमिल सिनेमा के जाने माने निर्देशक एसपी जननाथन का निधन हो गया है। खबरों के अनुसार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक एसपी जननाथन का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट आने के बाद निधन हो गया। वह 61 साल के थे।

 
निर्देशक जननाथन गंभीर अवस्था में चेन्नई के अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। 7 मई, 1959 को तमिलनाडु में जन्मे जननाथन ने 2003 में तमिल फिल्म 'इयार्कई' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को 51वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (तमिल) का पुरस्कार मिला था। 

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
फिलहाल वो विजय सेतुपति और श्रुति हासन की फिल्म 'लाबम' को लेकर चर्चा में थे। इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने ही किया था। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही जननाथन दिवंगत हो चुके हैं। उनकी फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। 
 
जननाथन के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फिल्म जगत के कलाकार अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। श्रुति ने भी सोशल मीडिया पर जननाथन के निधन पर दुख जताया है। श्रुति ने पोस्ट में लिखा, 'भारी मन के साथ हम एसपी जननाथन सर को अलविदा कह रहे हैं। आपके साथ काम करना मेरा सौभग्य था सर। आपके शब्दों और समझदारी का शुक्रिया, आप हमेशा मेरे ख्यालों में रहेंगे। उनके परिवार को मेरी सांत्वनाएं।'
 
खबरों की मानें तो अभी एसपी जननाथन आगामी फिल्म 'लाबम' के संपादन में व्यस्त थे। हाल में उनके एक सहायक जब उनके घर पहुंचे, तो वो बेहोश अवस्था में पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 
 
डॉक्टरों की एक टीम ने तत्काल उनका इलाज शुरू कर दिया था। जांच रिपोर्ट में जननाथन को ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई थी। जननाथन ने तमिल सिनेमा में ई (2006), पेरानमई (2009) और पुरम्पोकू एंगिरा पोधुवुदामई (2015) में बतौर निर्देशक और डायलॉग राइटर काम किया था। भूलोहम (2015) के डायलॉग को भी उन्होंने लिखे थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख