लंबे समय से कैंसर से बीमार चल रही नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन का निधन

Webdunia
रविवार, 8 दिसंबर 2019 (14:54 IST)
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन सायमा तमशी सिद्दीकी का कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सायमा 26 साल की थीं।
 
सायमा का निधन शनिवार हुआ। वह 18 साल की उम्र से स्तन कैंसर से पीड़ित थीं। सायमा के निधन के समय नवाजुद्दीन अमेरिका में 'नो लैंड्स मैन' की शूटिंग कर रहे थे।
 
ALSO READ: कलाकार के रूप में अविश्वसनीय साल रहा 2019: भूमि पेडनेकर
 
सायमा का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना में होगा। अभिनेता ने पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर पर अपनी बहन को उनके 25वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें कैंसर होने की जानकारी दी थी।
 
नवाजुद्दीन ने लिखा था, 'मेरी बहन को 18 साल की उम्र में ही एडवांस स्टेज के स्तन कैंसर का पता चला था लेकिन उसकी ऊर्जा और उत्साह ही है कि वह तमाम बाधाओं के बाद भी खड़ी है।'
 
उन्होंने लिखा था कि वह 25 साल की हो गई हैं और अब भी संघर्ष कर रही हैं। इस ट्वीट के साथ अभिनेता ने सायमा की तस्वीर भी पोस्ट की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख