Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नन्हे ऋषि कपूर को गोद में लिए नजर आईं लता मंगेशकर, नीतू कपूर ने शेयर की प्यारी तस्वीर

हमें फॉलो करें नन्हे ऋषि कपूर को गोद में लिए नजर आईं लता मंगेशकर, नीतू कपूर ने शेयर की प्यारी तस्वीर
, सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (11:47 IST)
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। लता जी के निधन के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कई पुराने किस्से भी साझा कर रहे हैं। नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी और ऋषि कपूर संग उनकी एक तस्वीर भी शेयर की।

 
नीतू कपूर द्वार शेयर इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में लता मंगेशकर अपनी गोद में नन्हे ऋषि कपूर को लिए हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने लिखा, 'पूरी तरह से टूट चुकी हूं, ऋषि कपूर को उन्होंने अपनी गोदी में लिया हुआ है।'
 
webdunia
बता दें कि भारतीय सिनेमा जगत में करीब आठ दशक तक लता मंगेश्कर ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को दीवाना बनाया। उन्होंने अपने करियर में 36 अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गए। लता जी ने नीतू कपूर के लिए भी कई गाने गाये थे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बचपन की तस्वीर शेयर कर आशा भोसले ने बड़ी बहन लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- क्या दिन थे...