Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, बोलीं- 'हमारी कहानी का अंत

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, बोलीं- 'हमारी कहानी का अंत
, शनिवार, 2 मई 2020 (16:52 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 
नीतू कपूर मे ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने इमोशनल पोस्ट लिखा है। नीतू कपूर ने लिखा, 'हमारी कहानी का अंत।' इसके साथ ही नीतू कपूर ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं।
 
नीतू के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस कमेंट करके उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। साथ ही ऋषि कपूर की आत्मा ती शांति के लिए दुआएं भी कर रहे हैं।
 
पति के अचानक दुनिया को छोड़ जाने से नीतू कपूर बेहद दुखी हैं। बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी काफी फेमस रही है। नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच टकरार हुई और फिर वो प्यार में बदल गई।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हंड्रेड वेबसीरिज़ रिव्यू: कमियों के बावजूद दिलचस्प