Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परिवार संग पूल में एंजॉय करती नजर आईं नेहा धूपिया, बेटे के नाम का किया खुलासा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Neha Dhupia
, शनिवार, 8 जनवरी 2022 (13:45 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। नेहा धूपिया ने 3 अक्टूबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। नेहा इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

 
हाल ही में नेहा धूपिया ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ नेहा ने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है।
 
तस्वीर में नेहा धूपिया पूल में अपने बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं उनके पास अंगद बेदी और उनकी 4 साल की बेटी खड़ी हुई हैं। एक अन्य तस्वीर में नेहा अपने बेटे को गले लगाए मु्स्कराती नजर आ रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों में उनके बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है।
 
इन तस्वीरों के साथ नेहा धूपिया ने कैप्शन में अपने बेटे का नाम बताया है। नेहा और अंगद ने बेटे का नाम गुरिक सिंह धूपिया बेदी रखा है। 
 
बता दें कि नेहा धूपिया ने साल 2018 में अंगद बेदी से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही खबर आई थी कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। नेहा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। नेहा की बेटी का नाम मेहर है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीवी के साथ फिर से प्रेम से व्यवहार करो: कोरोना टाइम जोक