Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विशाल ददलानी के पिता का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के कारण नहीं कर पाए अंतिम दर्शन

हमें फॉलो करें विशाल ददलानी के पिता का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के कारण नहीं कर पाए अंतिम दर्शन
, शनिवार, 8 जनवरी 2022 (13:22 IST)
मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी का निधन हो गया है। विशाल इन दिनों कोरोना पॉजिटिव है, इसलिए इस मुश्किल समय में वह अपने परिवार के साथ नहीं हैं। 

 
विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपने पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। विशाल ने लिखा, श्री मोती ददलानी (12 मई 1943-8 जनवरी 2022)। कल रात, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, पृथ्वी पर सबसे अच्छे और दयालु आदमी को खो दिया। मैंने जीवन में जो कुछ भी सीखा, उन्हीं से सीखा।
 
विशाल ने इस कठिन समय के दौरान अपनी मां के साथ ना होने पर भी अफसोस जताया। उन्होंने लिखा, वह पिछले 3-4 दिनों से आईसीयू में थें, लेकिन मैं कल नहीं जा सका क्योंकि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मैं अपनी मां को उनके सबसे कठिन समय में पकड़ने भी नहीं जा सकता। यह वास्तव में नाइंसाफी है। मैं नहीं जानता कि पिता के बिना दुनिया में कैसे रहना है। मैं पूरी तरह से खो गया हूं।
 
बता दें कि विशाल ददलानी ने बीते शुक्रवार को टेस्टिंग किट के साथ एक तस्वीर शेयर करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसके साथ उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील भी की थी। वह इस समय होम क्वारंटीन है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मीनल मुरली फिल्म समीक्षा : पसंद करने योग्य सुपरहीरो और खलनायक