चमोली हादसे में लापता मजदूर के परिवार की मदद के लिए आगे आईं नेहा कक्कड़, दिए 3 लाख रुपए

Webdunia
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (16:13 IST)
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर लोगों की मदद के लिए आगे आती रहती हैं। नेहा ने हाल ही में आर्थिक तंगी से जूझ रहे मशहूर गीतकार संतोष आनंद को पांच लाख रुपए की मदद की थी। अब उन्होंने चमोली हादसे में लापता मजदूर के परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

 
'इंडियन आइडल सीजन 12' के सेट पर आगामी सप्ताहांत में, दर्शक पहली बार शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह को विशेष एपिसोड 'इंडिया की फरमाइश' में देखेंगे, जिसमें प्रतियोगी प्रशंसकों की फरमाइश पूरी करेंगे। शो में भाग ले रहे पवनदीप ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आपदा में प्रभावित मजदूर परिवारों की मदद करने की अपील की है।
 
पवनदीप के प्रदर्शन के बाद, नेहा कक्कड़ ने उनसे कहा, आप एक शानदार गायक हैं, जिसे हम सभी जानते हैं। लेकिन आप एक शानदार इंसान भी हैं। जैसा कि आप लापता मजदूरों के परिवारों का समर्थन कर रहे हैं, और सभी से उनके परिवारों की मदद करने का आग्रह किया है।
 
नेहा ने कहा, इस मिशन में आपके साथ हूं, मैं उत्तराखंड में हमारे लापता मजदूर के परिवार को तीन लाख रुपए दान करना चाहती हूं। मैं सभी से समर्थन में आने और परिवारों की मदद करने का आग्रह करती हूं। 
 
इससे पहले नेहा कक्कड़ ने कर्ज में डूबे गीतकार संतोष आनंद को 5 लाख रुपए दिए थे। नेहा ने इंडियन आइडल के सेट पर म्यूजिक डायरेक्टर प्यारेलाल के साथ आए गीतकार संतोष आनंद की मदद की थी। हिंदी सिनेमा को बेहतरीन गीतों से सजाने वाले संतोष आनंद ने सेट पर अपनी आर्थिक परेशानी का इजहार किया था जिसके बाद नेहा भावुक हो गई थीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख