नोरा फतेही सबके सामने बच्चों की तरह फूट-फूट कर क्यों रोई थीं?

नोरा का कहना है कि डांस हो या एक्शन, शारीरिक रूप से आपका फिट और मजूबत होना बेहद जरूरी है

WD Entertainment Desk
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (06:42 IST)
नोरा फतेही को अब तक फिल्मों में डांस करते ही देखा गया है। अपने डांस मूव्स से उन्होंने लोगों को दीवाना बना रखा है और उन पर फिल्माए गए गाने काफी पसंद भी किए गए हैं। 23 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'क्रेक' में नोरा का लंबा रोल है। वे डांस के साथ एक्टिंग करती भी नजर आएंगी। इसको लेकर न केवल नोरा बल्कि उनके फैंस भी उत्साहित हैं। नोरा को एक्शन सीन भी मिले हैं। इस बारे में नोरा का कहना है कि डांस हो या एक्शन, शारीरिक रूप से आपका फिट और मजूबत होना बेहद जरूरी है। डांस की तरह एक्शन भी कोरियोग्राफ किए जाते हैं। आप डांस और एक्शन वर्ल्ड में समान चीजें ही करते हैं। एक्शन डायरेक्टर जब सीन समझाता है तो आपको एक किस्म की कोरियोग्राफी ही करना होती है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा का कहना है कि 'क्रेक' करने के दौरान उनका डांसर होने मददगार साबित हुआ। नोरा के विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल के साथ एक्शन सीक्वेंस हैं। वे कहती है कि उनके एक्शन सीन विद्युत के एक्शन सीन जितने ऊंचे दर्जे के तो नहीं है, लेकिन इन्हें करते हुए उन्हें मजा आया। यदि कोई लेखक फीमेल आर्टिस्ट के लिए ऐसा रोल लिखता है जिसमें ऊंचे दर्जे का एक्शन हो तो वे करने को तैयार हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


नोरा फतेही को अब तक फिल्मों में डांस करते ही देखा गया है। अपने डांस मूव्स से उन्होंने लोगों को दीवाना बना रखा है और उन पर फिल्माए गए गाने काफी पसंद भी किए गए हैं। 23 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'क्रेक' में नोरा का लंबा रोल है। वे डांस के साथ एक्टिंग करती भी नजर आएंगी। इसको लेकर न केवल नोरा बल्कि उनके फैंस भी उत्साहित हैं। नोरा को एक्शन सीन भी मिले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


नोरा के अनुसार 'क्रेक' के लिए जब विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल ने खुद एक्शन सीन करने का फैसला लिया तो उन्होंने भी खुद एक्शन करने का फैसला लिया और बॉडी डबल का उपयोग नहीं किया। विद्युत जामवाल के साथ एक एक्शन सीन करने के दौरान उन्हें काफी चोट भी आई थी। सब डर गए थे क्योंकि नोरा सेट पर बच्चों जैसे फूट-फूट कर रोई थीं। नोरा को 'क्रैक' के रिलीज होने और दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

डिंपल कपाड़िया की यादगार 6 फिल्में: मासूम 'बॉबी' से 'रुदाली' की शनिचरी तक

करण जौहर ने करवाया अपनी बॉडी के खास पार्ट का इंश्योरेंस, दोस्त से प्रेरित होकर उठाया कदम!

एकता कपूर ने नेटफ्लिक्स संग मिलाया हाथ, कहानियों को क्रिएटिव ढंग से करेंगे बयां

ऑरेंज डीपनेक ड्रेस में अवनीत कौर का सुपर बोल्ड लुक, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

शादी में इमोशनल हुईं हिना खान, पति रॉकी के लिए दी स्पीच, बोलीं- पता नहीं कल क्या होगा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख