न्यूड फोटोशूट मामले में बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्‍किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस

Webdunia
शनिवार, 13 अगस्त 2022 (12:26 IST)
बॉलीवुड के बिंदास एक्टर रणवीर सिंह बीते‍ दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर छाए हुए थे। रणवीर ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। कई लोगों को रणबीर का यह बिंदास अंदाज पसंद आया वहीं कई लोगों ने उनका जमकर विरोध भी किया।

 
एक एनजीओ ने रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। उनका कहना था कि रणवीर के इस न्यूड फोटोशूट से 'महिलाओं  की भावनाएं आहत' हुई है।  वहीं, अब इस मामले पर एक नई अपडेट सामने आई है। 
 
खबरों के मुताबिक न्यूड फोटोशूट मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए रणवीर सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है। मुंबई पुलिस ने 22 अगस्त को रणवीर सिंह को तलब किया है। पुलिस की एक टीम उनके आवास पर पहुंची थी, लेकिन वह अभिनेता को नोटिस नहीं दे सकी क्योंकि वह अभी मुंबई में मौजूद नहीं हैं।
 
रणवीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है। न्यूड फोटोशूट विवाद पर रणवीर सिंह को इंडस्ट्री के कई दोस्त सपोर्ट कर रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

राधिका आप्टे से लेकर बरखा सिंह तक, इन कलाकारों ने भारतीय मनोरंजन को दी नई परिभाषा

Cannes 2025: फटी ड्रेस की वजह से ट्रोल हुई थीं उर्वशी रौतेला, अब एक्ट्रेस ने बताई इसकी वजह

आमिर खान की सितारे जमीन पर का पहला गाना गुड फॉर नथिंग इस दिन होगा रिलीज

सितारे जमीन पर के एक और सितारे आशीष पेंढसे से मेकर्स ने कराया इंट्रोड्यूस, किशोर कुमार से है खास कनेक्शन

पीएम मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहनकर Cannes में पहुंचीं भारतीय एक्ट्रेस, जानिए कौन हैं रुचि गुज्जर

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख