अब बनेगी कृति सेनन की बहन और 'बॉयफ्रेंड' की जोड़ी!

Webdunia
कृति सेनन के दिन अच्छे चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लिए शानदार कार ऑडी क्यू7 भी खरीदी है। कृति की बॉलीवुड में काफी डिमांड है और उन्होंने 'बरेली की बर्फी' जैसी बेहतरीन फिल्म भी दी है, लेकिन यहां खबर उनकी नहीं, उनकी बहन की है। 
 
कृति अपनी बहन नुपूर सेनन के बहुत करीब हैं। कुछ समय पहले उन्होंने बताया भी था कि नुपूर बॉलीवुड में एंट्री लेना चाहती हैं। मैं बॉलीवुड में अपनी जर्नी पर बहुत गर्व करती हूं और मैं खुश हूं कि वो भी इसी तरह खुद के दम पर सब हासिल करना चाहती है। लगता है कृति की बहन अब बॉलीवुड के लिए तैयार भी हैं। उन्हें एक फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर लेने का विचार किया जा रहा है। 
 
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा अपनी पहली फिल्म में सुशांत सिंह राजपुत और नुपूर सेनन को लेने का मन बना रहे हैं। उनकी यह फिल्म 'द 'फॉल्ट इन अवर स्टार्स' की रीमेक होगी। मुकेश छाबड़ा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि हां, मैं 'फॉल्ट इन अवर स्टार्स' के रीमेक की तैयारी कर रहा हूं। मैं इस समय स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। सुशांत लीड रोल में हैं और हीरोइन के लिए कास्टिंग की प्रोसेस चल रही है। 
 
वैसे तो कृति सेनन को सुशांत सिंह राजपुत की गर्लफ्रेंड बताया जाता है। ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड की बहन के साथ काम करना वाकई सुशांत के लिए रोमांचक होगा। शायद सुशांत नई हीरोइंस के साथ काम करने के लिए परफेक्ट हैं। फिलहाल सुशांत फिल्म 'चंबल' की शूटिंग में लगे हैं। इसमें इनके साथ भूमि पेडनेकर हैं। साथ ही वे फिल्म 'केदारनाथ' में सारा अली खान और फिल्म 'ड्राइव' में जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ नज़र आएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख