Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विल स्मिथ को महंगा पड़ा क्रिस रॉक्स को थप्पड़ मारना, अकादमी ने 10 साल के लिए किया बैन

Advertiesment
Will Smith
ऑस्कर अवॉर्ड 2022 समारोह में इस बार पुरस्कारों से ज्यादा विल स्मिथ के थप्पड़ की गूंज रही। विल स्मिथ ने अपनी पत्नी जेडा का मजाक उड़ाने पर शो के होस्ट क्रिस रॉक को मंच पर थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि इस घटना को लेकर विल स्मिथ ने मांफी मांग ली थी।

 
अब इस घटना को लेकर एकेडमी मोशन ऑफ पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने कड़ा फैसला ले लिया है। अकादमी ने विल स्मिथ पर अगले 10 सालों के ऑस्कर समेत अपने किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
 
एकेडमी के प्रेसिडेंट डेविड रुबिन और चीफ एग्जक्यूटिव डॉन हडसन ने कहा है, 94वां ऑस्कर हमारी कम्यूनिटी के जश्न मनाने का वक्त था। ये उन लोगों का वक्त था, जिन्होंने पिछले साल शानदार काम किया। लेकिन उन पलों को विल स्मिथ ने अपने अस्वीकार किए जाने वाले बर्ताव से बर्बाद कर दिया। 
 
बता दें कि विल‍ स्मिथ को ऑस्कर 2022 में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। विल जब पुरस्कार लेने स्टेज पर गए तो उन्होंने अपने बर्ताव के लिए क्रिस रॉक से माफी भी मांगी थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भी एक पोस्ट शेयर करके सभी से माफी मांगी थी।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस शख्स ने किया संजय दत्त को 'केजीएफ चैप्टर 2' में काम करने के लिए प्रोत्साहित, निभाएंगे 'अधीरा' का किरदार