Hanuman Chalisa

पद्मावत का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन

Webdunia
पद्मावत ने जिस तरह से दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन किया है उससे स्पष्ट है कि आम जनता ने विरोध करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। 
 
विरोध के कारण चार राज्यों में फिल्म प्रदर्शित नहीं हो पाई, साथ ही कुछ राज्यों में प्रदर्शन में बाधा भी आई, लेकिन जहां भी फिल्म प्रदर्शित हुई वहां पर 'पद्मावत' के बेहतरीन रिस्पांस मिला। लोगों ने विरोध करने वालों की अनसुनी कर दी जिन्होंने फिल्म देखने के लिए ना कहा था। 
 
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ने पेड प्रिव्यू के जरिये 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 25 जनवरी को फिल्म बड़े पैमाने पर प्रदर्शित हुई और कलेक्शन 19 करोड़ रुपये का रहा। 
 
दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला। इस दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से अब तक यह फिल्म 56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
यदि फिल्म के प्रदर्शन में बाधा नहीं आती तो यह कलेक्शन 70 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का रहता क्योंकि चार राज्यों में फिल्म के रिलीज न होने के कारण कम से कम 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कम रहा है। 
 
जहां पर फिल्म का प्रदर्शन नहीं हुआ है वहां पर फिल्म एक या दो दिन में रिलीज हो सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख