Hanuman Chalisa

पद्मावत : राजस्थान, गुजरात व मध्यप्रदेश के बाद हरियाणा में भी प्रतिबंधित

Webdunia
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल जाने के बावजूद राजस्थान, गुजरात व मध्यप्रदेश में इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जा चुकी है। अब इस फेहरिस्त में हरियाणा का नाम भी जुड़ गया है। हरियाणा सरकार से कैबिनेट मिनिस्टर अनिल विज ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। 
 
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजपूत समाज व करणी सेना के लगातार विरोध के कारण वैसे ही फिल्म की रिलीज में काफी देरी हो गई है। नाम में परिवर्तन और कई कांट-छांट के बाद इसे सेंसर बोर्ड की मंजूरी तो मिल गई, लेकिन इसके बाद भी फिल्म का विरोध जारी रहा। 
 
अनिल विज ने इस बाबत ट्वीट करते हुए लिखा कि फिल्म पद्मावत/पद्मावती हरियाणा में प्रतिबंधित। 
 
हरियाणा की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि हरियाणा समेत चार राज्यों में प्रतिबंधित पद्मावत को उत्तर प्रदेश, गोवा व हिमाचल प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में हरी झंडी मिल चुकी है। 
 
राजपूत समाज व करणी सेना का आरोप है कि फिल्म में राजपूतों के गौरवपूर्ण इतिहास एवं रानी पद्मावती से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है। इसी आरोप के साथ लंबे समय से फिल्म का विरोध किया जा रहा है। रिलीज के पहले ही इस फिल्म पर काफी विवाद हो चुका है, अब रिलीज के बाद पद्मावत क्या गुल खिलाएगी यह तो 25 जनवरी के बाद ही पता चलेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख