Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा के 'जय हिन्द' ट्वीट पर भड़की पाकिस्तानी महिला, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा के 'जय हिन्द' ट्वीट पर भड़की पाकिस्तानी महिला, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। प्रियंका अब एक ग्लोबल आइकन बनकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से साबित कर दिया की वो उन महिलाओं में से एक हैं जो हर कदम ग्रेस से उठाना पसंद करती हैं।


हाल ही में एक पाकिस्तानी लड़की लाइव इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर चिल्ला पड़ी। हालांकि प्रियंका ने इस सिचुएशन को बड़ी खूबसूरती से हैंडल किया। प्रियंका ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस में बोल रही थीं जब यह घटना हुई। लड़की ने प्रियंका के यूनाइटेड नेशन्स गुडविल एम्बेसडर होने और उनके विवादित ट्वीट पर सवाल उठाए।
 
 
लड़की प्रियंका पर इस बात के लिए भड़क रही थी कि उन्होंने मार्च के महीने में भारतीय सेना की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया था। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'जय हिन्द, लॉन्ग लिव इंडिया, इंडिया आर्म्ड फोर्सेस।'

लड़की ने कहा, 'आप विश्व में शांति को प्रमोट करने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं। आपको किसी भी तरह से इसमें शामिल नहीं होना चाहिए था।' लड़की के मुताबिक 'एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझ जैसे लाखों लोग आपको पसंद करते हैं और उन्होंने आपके बिजनेस में अपने तरीके से सपोर्ट भी किया है।
 
webdunia
Photo : Instagram
लड़की की बात पूरी होने के बाद प्रियंका ने जवाब दिया, 'मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तानी हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध वो चीज नहीं है जिसे मैं बहुत ज्यादा पसंद करती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं। इसलिए मैं माफी चाहती हूं अगर मैंने उन लोगों की भावनाएं आहत की हैं जो मुझे प्यार करते हैं या जिन्होंने मुझे प्यार किया है।
 
प्रियंका ने कहा, मुझे लगता है कि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं। इसके बाद प्रियंका ने कहा 'आप मुझ पर चिल्लाकर बोल रही हैं। चिल्लाओ बिल्कुल मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वरुण धवन और सारा अली खान की 'कुली नं. 1' का पहला टीजर पोस्टर रिलीज