इब्राहिम अली खान संग वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं पलक तिवारी, डेटिंग की खबरों को मिली हवा

WD Entertainment Desk
शनिवार, 16 नवंबर 2024 (12:23 IST)
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के अफेयर की खबरें अक्सर सामने आती रहती है। दोनों को कई बार साथ में टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट भी किया जाता है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है। 
 
वहीं अब पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है। हालांकि तस्वीरों में दोनों साथ नजर नहीं आ रहे हैं। पलक और इब्राहिम ने एक ही रिसॉर्ट से तस्वीरें साझा की है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

तस्वीरों में पलक तिवारी ब्लैक कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। कई तस्वीरों में उन्होंने पिंक कलर का श्रग कैरी किया है। एक तस्वीर में पलक तिवारी अंडर वाटर एक्टिविटी करती दिख रही है। पलक ने कैप्शन में लिखा, My Maldivian paradise
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi)

इब्राहिम अली खान ने भी मालदीव वेकेशन से तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में इब्राहिम स्विम सूट में नजर आ रहे हैं। वो पूल में नहाते और खूबसूरत समंदर का आनंद लेते दिख रहे हैं। 
 
फैंस इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इसका मतलब यह पुष्टि हो गई है कि आप पलक को डेट कर रहे हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'वह और पलक इसे छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं।' 
 
बता दें कि बीते दिनों पलक तिवारी ने सिद्धार्थ कनन के शो में इब्राहिम संग डेटिंग को लेकर बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं और इब्राहिम सिर्फ पब्लिक और सोशल गैदरिंग्स में मिलते हैं। हम दोनों टच में नहीं रहते और इब्राहिम मुझे मैसेज भी नहीं करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख