Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंकज त्रिपाठी ने किया खुलासा, इस वजह से चुराई थी मनोज वाजपेयी की चप्पल

हमें फॉलो करें पंकज त्रिपाठी ने किया खुलासा, इस वजह से चुराई थी मनोज वाजपेयी की चप्पल
, शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 (17:48 IST)
पंकज त्रिपाठी वेब सीरीज से लेकर फिल्मों तक छाए हुए हैं। पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड एक ऐसा नाम बन चुके हैं जिसे सभी फिल्ममेकर अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। लेकिन इस टेलेंटेड एक्टर को कामयाबी इतनी आसानी से नहीं मिली हैं। इसके लिए पंकज ने कठोर मेहनत की है।


पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी इस वीकेंड 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे। यहां दोनों एक्टर ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ कहानियां बताईं। मनोज वाजपेयी ने बताया कि पंकज त्रिपाठी ने उनकी चप्पल चुरा ली थी।
 
webdunia
कपिल के शो में मनोज वाजपेयी ने बताया कि वो एक बार बिहार के होटल में ठहरे हुए थे वहां पंकज त्रिपाठी काम करते थे। इस होटल से उनकी चप्पल खो गई थी, जिसे पंकज त्रिपाठी लेकर चले गए थे। इस बात को सुनकर हर कोई हंसने लग गया। 
लेकिन इसके बाद पंकज ने जब पूरी कहानी विस्तार में बताई तो हर कोई सुनकर वाहवाह कर उठा। दरअसल पंकज मनोज के बहुत बड़े फैन हैं। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि उनके होटल मनोज वाजपेयी आए हैं तो उन्होंने सभी स्टाफ से रिक्वेस्ट से कहा कि मनोज जी के कमरे से आनेवाला ऑर्डर सबसे पहले उन्हें बताई जाए। 
 
webdunia
पंकज ने आगे बताया कि अगले दिन सुबह मनोज वाजपेयी होटल से रवाना हुए तो अपनी चप्पल होटल के कमरे में भूल गए थे। मुझे होटल के लोगों ने बताया तो मैंने उनसे कहा कि वो चप्पल जमा करके मत रखों मुझे दे दो। पंकज के मुताबिक मनोज की चप्पल पहन वो उनके एकलव्य बन सकते थे। इनका बोलकर पंकज इमोशनल हो गए।
 
पंकज त्रिपाठी ने कपिल शर्मा शो का प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने लिखा, 'जिंदगी बहुत सारे उपहार रखती है मनोज भईया। एकलव्य की तरह अगर मैं खड़ाऊं में अपना पैर डाल लूंगा।'
 
द कपिल शर्मा शो के इस एपिसोड में मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी के साथ कुमार विश्वास भी नजर आएंगे। इस कहानी को सुनाने के बाद मनोज वाजपेयी उठकर पंकज त्रिपाठी को गले लगाते हैं और पूरे शो का माहौल बदल जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इतना बढ़िया जोक आपको कहीं नहीं मिलेगा : मर्दों में ख़ुशी की लहर