Publish Date: Mon, 26 Feb 2024 (16:36 IST)
Updated Date: Mon, 26 Feb 2024 (16:42 IST)
प्रसिद्ध गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। उनकी बेटी नायाब उधास ने यह खबर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बहुत दु:ख के साथ आपको ये बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी को निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। पंकज का निधन 26 फरवरी की सुबह 11 बजे मुंबई स्थित ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल में हुआ।
पंकज का जन्म 17 मई 1951 को हुआ था। उन्हें फिल्मों में गायन की बजाय अपने प्राइवेट अलबमों से ज्यादा प्रसिद्धी मिली और उनकी गाई गज़लों ने धूम मचा दी।
महेश भट्ट की फिल्म 'नाम' में उनके गाए गीत 'चिठ्ठी आई है' उनका फिल्मों में गाया सर्वाधिक लोकप्रिय गीत है। यह फिल्म में उन पर ही फिल्माया गया था।
पंकज के कई अलबम प्रसिद्ध हुए और दुनिया भर में उन्हें कार्यक्रमों के लिए बुलाया जाता था। उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। पंकज के बड़े भाई मनहर उधास और दूसे बड़े भाई निर्मल उधास भी गायक हैं।