Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधीं परिणीति चोपड़ा

Advertiesment
Parineeti Chopra Wedding
Parineeti Chopra Raghav Chaddha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उदयपुर में सात फेरे लिए। इस रॉयल वेडिंग में कई बॉलीवुड सेलेब्स और राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की।
 
राघव चड्ढा अपनी दुल्हनियां को लेने नाव से 'द लीला पैलेस' पहुंचे थे। शादी की सभी रस्में इसी होटल में संपन्न हुई। इस रॉयल वेडिंग के लिए होटल में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए थे। 
 
परिणीति और राघव की हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत का फंक्शन 23 सिंतबर को होटल में ही आयोजित किया गया था। अब शादी के बाद परिणीति और राघव हरियाणा के गुरुग्राम में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे।
 
परिणीति और राघव ने 13 मई 2023 को दिल्ली के 'कपूरथला हाउस' में ग्रैंड सेरेमनी में सगाई की थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड और राजनिति के कई दिग्गजों ने शिरकत की थी। प्रियंका भी अपनी पहन की सगाई में शामिल होने दिल्ली पहुंची थीं। हालांकि वे  परिणीति की शादी में शामिल नहीं हुईं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'गदर 2' की सक्सेस पर पर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले- किस्मत वाला होता है बाप वो...