कभी डेट पर नहीं गईं परिणीति चोपड़ा, इस उम्र में किया था पहला किस

Webdunia
रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (16:40 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की वजह से सुर्खियां में हैं। यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। 

 
इस इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है। नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से परिणीत चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने Do You Remember चैलेंज की बात करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास चीजों पर लोगों का ध्यान खींचा है।
 
इस वीडियो में परिणीति कहती हैं कि वह कभी डेट पर नहीं गई हैं। वीडियो में परिणीति चोपड़ा से पूछा जाता है कि उन्होंने अंतिम मैसेज किसे किया था इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि मैंने अपनी मैनेजर नेहा को मैसेज किया था।
 
वीडियो में परिणीति आगे कहती है कि 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार किस किया था। अपने पहले डेट के बारे में खुलासा करते हुए एक्ट्रेस कहती है, मैं कभी डेट पर नहीं गई। हम घर पर मिलते थे। साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे। साथ में मूवी देखते, खाना ऑर्डर करते और फिर साथ में खाते थे। साथ ही परिणीति यह भी कहती है सैफ अली खान उनके क्रश है। 
 
बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' से डिजिटल डेब्यू किया है। फिल्म में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी जैसे सितारों अहम किरदार में नजर आए। फिल्म का निर्देशन रिभू दासगुप्ता ने किया है। यह फिल्म इसी नाम से रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख