परिणीति चोपड़ा ने मनाया अपना पहला करवा चौथ, पहना इतने लाख का सूट

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (13:09 IST)
Parineeti Karva Chauth celebration: देशभर में बीते दिन करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। परिणीति चोपड़ा ने भी राघव चड्ढा संग शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया। दोनों ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई थी। 
 
परिणीति ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इन तस्वीरों में परिणीति नई नवेली दुल्हन की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस मौके पर उन्होंने रेड कलर का एक खूबसूरत अनारकली सेट पहना, जिसमें एक कुर्ता, मैचिंग पैंट और एक दुपट्टा शामिल था।
 
परिणीति ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और रेड बिंदी के साथ कम्प्लीट किया। इसके साथ वह उन्होंने पिंक कलर का चूड़ा व माथे पर सिंदूर भी लगाया। परिणीति का आउटफिट मशहूर डिजाइनर मृणालिनी राव द्वारा डिजाइन किया गया था और इसकी कीमत 1,56,800 रुपए है।
 
पहली तस्वीर में परिणीति और राघव साथ में पोज देते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में यह कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। तीसरी तस्वीर में राघव परिणीति के हाथ में मेहंदी लगाते दिख रहे हैं। चौथी तस्वीर में परिणीति अपने पति को चलनी में से निहारती दिख रही हैं। 
 
वहीं पांचवी तस्वीर में राघव परिणीति को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी फर्स्ट करवा चौथ माई लव।' 
 
परिणी‍ति और राघव के पहले करवा चौथ की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस और सेलेब्स कमेंट करके दोनों की तारीफ कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जानिए कितनी थी करोड़ों रुपए फीस लेने वाले सलमान खान की पहली कमाई

महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों की वजह से फेमस हुईं मोनालिसा की चमकी किस्मत, करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू

तेरे इश्क में हुई कृति सेनन की एंट्री, धनुष के साथ करेंगी रोमांस

स्काई फोर्स से अभिषेक अनिल कपूर ने किया डायरेक्टोरियल डेब्यू, फिल्म को लेकर कही यह बात

शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा की एडवांस बुकिंग शुरू, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख